{"_id":"64f38a897e9e7ed3d80d9fe4","slug":"four-arrested-including-village-head-accused-of-murderous-attack-on-father-and-son-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2742-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पिता-पुत्र पर कातिलाना हमले के आरोपी ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पिता-पुत्र पर कातिलाना हमले के आरोपी ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार
Sun, 03 Sep 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल पुलिस के हत्थे चढ़े जानलेवा हमले के आरोपी स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
सरायअकिल। सरायअकिल इलाके के बैरआमद करारी उर्फ बैरगांव में 23 अगस्त की रात पिता-पुत्र पर किए गए कातिलाना हमले के अरोपी ग्राम प्रधान समेत चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बैरआमद करारी निवासी मान सिंह (40) अपने बेटे गोलू (14) के साथ 23 अगस्त की रात गांव से तीन सौ मीटर दूर अपने निर्माणाधीन भवन के बगल स्थित संजय कुमार के मकान की टिन शेड के नीचे सो रहे थे। भोर में करीब चार बजे पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से कातिलाना हमला कर दिया गया था। मामले में मान सिंह के चाचा मोहन लाल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सियाराम, उसके साथी बृजलाल और तोता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया।
निरीक्षक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी गैंडा पासी कर भी नाम प्रकाश में आया। शनिवार को कातिलाना हमले के चारों आरोपियों को गांव स्थित गोशाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।