फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   found the dead body in home

घर के भीतर मिली बुजुर्ग की लाश, कोहराम

Mon, 02 Sep 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
found the dead body in home
घर के भीतर मिली बुजुर्ग की लाश, कोहराम
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव का मामला
कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में रविवार सुबह घर के भीतर एक अधेड़ की लाश मिली। मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस घटना को स्वाभावित मौत बताकर पल्ला झाड़ रही है।

दिया उपरहार गांव निवासी बद्रीप्रसाद मिश्रा उर्फ आशीष मिश्रा (50) पुत्र रामसलोने खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी पत्नी बेटे सोनू मिश्रा व बेटी के साथ प्रयागराज में किराए का कमरा लेकर रहती है। बद्री यहां घर पर अकेले ही रहता था। रविवार सुबह उसके घर से दुर्गन्ध उठी तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर देेखा तो भीतर चारपाई पर बद्री की लाश पड़ी थी। खबर पाकर परिवार के लोग बदहवाश हालत में घर पहुंचे। बेटे सोनू का कहना है कि बद्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने लाश पंचनामा के बाद उसके हवाले कर दी। मामले में किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed