फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Found in 514 eyes of 154 glaucoma

514 में 154 की आंखों में मिला मोतियाबिंद

Sat, 10 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Found in 514 eyes of 154 glaucoma
कस्बे में शनिवार को दोआबा विकास एवं उत्थान समिति की ओर नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 500 से ज्यादा लोगों ने आकर अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों के मुताबिक इस दौरान मोतियाबिंद के 154 मरीज चिह्नित किए गए हैं। संस्था सचिव ने दावा किया कि इन चिह्नित मरीजों को मनोहरदास आई हास्पिटल भेजकर उनकी आंखों का आपरेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन


दोआबा विकास एवं उत्थान, वायस आफ पीपुल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चमनगंज मोहल्ले में आयोजित 23 वें नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ इलाहाबाद के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने लगातार 23 साल से आयोजित इस शिविर के लिए संस्था के लोगों की सराहना की। कहाकि गरीब बुजुर्गों की आंखों को दुबारा नई रोशनी देने का यह प्रयास समाज को नई दिशा देने वाला है। उधर, संस्था के सचिव परवेज रिजवी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दो बजे तक आयोजित शिविर में कुल 514 लोगों ने आकर अपनी आंखों की जांच कराई।
विज्ञापन


मनोहर दास आई हास्पिटल के निदेशक डा एसपी सिंह की अगुवाई में आए डा मोहसिन नकवी, डा आनंद शुक्ला, डा बसंत सिंह, डा विविधेश कुमार,डा रवींद्र कुमार, डा प्रदीप कुमार, डा जमीर अहमद, डा अजीत चित्रांशी की टीम ने मरीजों की जांच की। इसमें कुल 154 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद मिला है। बताया कि चिह्नित मरीजों में 30-30 की टोली बनाकर इन्हें आपरेशन के लिए आई हास्पिटल इलाहाबाद भेजा जाएगा। इस मौके पर सिराथू विधायक वाचस्पति, सीएमओ डा राजकुमार मिश्र, एसीएमओ डा बीएल जायसवाल, एएसपी अनिल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, चेयरमैन करारी मौलाबख्श, शिवसिंह पटेल, संगीता देवी, वीरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, एसए हसनैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed