फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Forest department team launched a search operation in Saidpur in search of leopard, no clue found.

Kaushambi : तेंदुआ की तलाश में सैदपुर में वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान, नहीं लगा सुराग

Sun, 04 Feb 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

वन विभाग के दरोगा मोहम्मद रज़ा और रामप्रकाश की अगुवाई में टीम के सदस्य इश्तियाक अहमद, जवाहरलाल, ठाकुरदीन, मोतीलाल, संदीप कुमार, जगदीश आदि ने रविवार सुबह तराई में बसे गांव सैदपुर, दुर्गापुर,खभरा आदि गांवों में तेंदुआ की तलाश में सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन
Forest department team launched a search operation in Saidpur in search of leopard, no clue found.
गंगा के तराई इलाके में तेंदुए को खोजते ग्रामीण और वन विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना की तराई में बसे सैदपुर गांव में तेंदुआ की तलाश में रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने तीन घंटों तक सर्च अभियान चलाया। हालांकि कि सर्च आपरेशन के दौरान तेंदुआ तो नहीं मिला, लेकिन वन्यजीव के इलाके में देखे जाने की चर्चा से तराई में बसे गांवों के लोग भयभीत जरुर हैं।वन विभाग की टीम ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

विज्ञापन


वन विभाग के दरोगा मोहम्मद रज़ा और रामप्रकाश की अगुवाई में टीम के सदस्य इश्तियाक अहमद, जवाहरलाल, ठाकुरदीन, मोतीलाल, संदीप कुमार, जगदीश आदि ने रविवार सुबह तराई में बसे गांव सैदपुर, दुर्गापुर,खभरा आदि गांवों में तेंदुआ की तलाश में सर्च अभियान चलाया। तीन घंटों तक टीम के सदस्यों ने यमुना की तराई में स्थित जंगल, झाड़ियों, मिट्टी में बनी गुफाओं समेत संभावित स्थानों की खाक छाना, लेकिन फिर भी वन्यजीव तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


दरोगा रामप्रकाश रावत ने बताया कि यमुना की रेत समेत सैदपुर गांव के आसपास तेंदुआ की पदचिन्हों की भी बारीकी से पड़ताल की गई, लेकिन बालू घाट पर दिन-रात बड़े वाहनों और मजदूरों के आवागमन होने से कोई पदचिन्ह भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गांव के सामने यमुना नदी की बीच धारा में कई किमी का जंगल है,और वह इलाका प्रयागराज क्षेत्र में आता है,हो सकता है तेंदुआ वहीं जाकर छिप गया हो। एहतियात के तौर पर सर्च अभियान चलाने गई टीम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Forest department team launched a search operation in Saidpur in search of leopard, no clue found.
तेंदुए को खोजते वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

वन्यजीव की दस्तक से दहशत में हैं ग्रामीण

सैदपुर गांव के रोहित निषाद, ज्ञानचंद्र, विनोद, देशराज दुर्गापुर के रावेन्द्र, रामजतन खभरा गांव के जितेंद्र यादव,आकाश,लालजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम को खोज के दौरान भले ही तेंदुआ नहीं मिला लेकिन इलाके में तेंदुआ होने की आहट से दहशत जरुर फैली है।लोग खेतों में काम करने जाने से कतरा रहे हैं।

नहीं ली गई ड्रोन कैमरे की मदद

तेंदुआ के सर्च अभियान के दौरान वन विभाग का कोई बड़ा जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा,सर्च अभियान में ड्रोन कैमरों की मदद भी नहीं ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि वनविभाग की टीम तीन घंटों तक जंगल, झाड़ियों में खोजबीन कर गांव वालों से पूछताछ कर वापस लौट गई।

पूर्व जिला पंचायत जितेंद्र सरोज ने खींची थी तेंदुआ की तस्वीर

शुक्रवार को जैतपुर पूरेहजारी गांव निवासी पूर्व जिपंस जितेंद्र सरोज और उनके साथियों ने बालू घाट से वापस लौटते समय पिपरी के सैदपुर गांव के पास यमुना नदी की रेत पर एक तेंदुआ को टहलते हुए देखा था। अपने वाहन के के अंदर से ही उन्होंने तेंदुए की फोटो भी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed