फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   force high alert in karari

करारी में शांतिपूर्ण तनाव, फोर्स अलर्ट

Thu, 04 Jul 2019 06:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
force high alert in karari
करारी में शांतिपूर्ण तनाव, फोर्स अलर्ट
विज्ञापन

मंझनपुर। कारोबारी की बेटी के अपहरण को लेकर करारी में शांतिपूर्ण तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर यहां पीएसी तैनात है। स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी भी अलर्ट हैं। एसओ ने जल्द ही लड़की को बरामद कर लेने का दावा किया है।
करारी नगर के एक दवा व्यवसायी की बेटी का 27 जून को कस्बे में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया था। मामले में व्यवसायी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने लड़की को बरामद करने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक अगवा की गई युवती का सुराग नहीं लग सका है। घटना से नाराज परिजनों, विहिप कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद करके करारी कोतवाली का घेराव किया था। विहिप के जिला संगठन मंत्री विनय कुमार ने पुलिस-प्रशासन को बरामदगी के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी। कहा था कि इस अवधि के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बजरंगियों की चेतावनी ने पुलिस के और भी होश उड़ा रखे हैं। पुलिस को डर है कि कहीं हिंदू संगठन के लोग व कारोबारी सड़क पर न उतर आएं। उधर, सरेआम हुई इस घटना को लेकर करारी में शांतिपूर्ण तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस चौकन्नी है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि लोग धैर्य से काम लें। लड़की की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed