फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   For the first time, 2560 elderly people will get corona vaccine today at 11 centers

पहली बार 11 केंद्रों पर 2560 बुजुर्गों को आज लगेगा कोरोना का टीका

Fri, 12 Mar 2021 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
For the first time, 2560 elderly people will get corona vaccine today at 11 centers
For the first time, 2560 elderly people will get corona vaccine today at 11 centers
दोआबा में बुजुर्गों का कोविड वैक्सीनेशन बड़ी चुनौती बन गया है। लगातार प्रयासों के बाद भी बुजुर्ग कोरोना का टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब रोजाना सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली बार 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर सत्र आयोजित कर 2560 बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 से 59 वर्ष के गंभीर रोगियों को मुफ्त में वैक्सीन की खुराक लगाई जा रही है। इसके बावजूद लक्ष्य के सापेक्ष 25 फीसदी बुजुर्ग ही टीका लगवाने को राजी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी के प्रति बुजुर्गों की बेरुखी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। टीकाकरण के प्रति बुजुर्गों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी ब्लाक मुंख्यालयों पर संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

पहली बार 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को भी जिले भर के 11 केंद्रों पर सत्र आयोजित कर 2560 बुजुर्गों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुजुर्गों को प्रेरित करने के लिए आशा, एएनएम तथा सुपरवाइजरों को लगाया गया है।
किस केंद्र पर कितने बुजुर्गों को लगेगा टीका
सीएचसी कड़ा 480
सीएचसी कनैली 320
न्यू पीएचसी जुगराजपुर 160
न्यू पीएचसी करारी 160
न्यू पीएचसी भरवारी 160
स्वास्थ्य उपकेंद्र समसपुर 160
स्वास्थ्य उपकेंद्र सिरियावां 160
पीएचसी नेवादा 320
सीएचसी सरायअकिल 160
सीएचसी सरसवां 320
न्यू पीएचसी शुजातपुर 160
-----------------------------
कुल 2560
टीकाकरण के लिए इनमें से किसी एक को साथ लाना होगा जरूरी
0 भारत निर्वाचन आयोग से जारी फोटो पहचान पत्र
0 आधार कार्ड
0 पैन कार्ड
0 ड्राइविंग लाइसेंस
0 पासपोर्ट
0 पेंशन पासबुक
0 एनपीआर स्मार्ट कार्ड
0 खुद का या फिर परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed