फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fog havoc: Speeding Bolero collides with parked truck, Sadhu dies, three injured

कोहरे का कहर: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, साधु की मौत, तीन जख्मी

Sat, 18 Jan 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Speeding Bolero collides with parked truck, Sadhu dies, three injured
सैनी कोतवाली के रुकुनपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार एक साधु की मौत हो गई, तीन अन्य साधु घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के अधिकतर लोग भिक्षाटन कर परिवार का गुजारा करते हैं। हमेशा की तरह शुक्रवार सुबह भी गांव के राजेंद्र प्रसाद (55) पड़ोसी रामभवन (45), डिग्गन (43), ठाकुर प्रसाद (43) समेत चार लोग विकास की बोलेरो से प्रतापगढ़ शहर के भेलखरनाथ धाम भिक्षाटन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में कड़ा कोतवाली के लेहदरी मजरा रुकुनपुर गांव के समीप सड़क किनारे घने कोहरे के बीच खड़े बालू लदे ट्रक से तेज रफ्तार बोलेरो भिड़ गई।
जोरदार भिड़ंत में बोलेरो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कड़ाधाम इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने आननफानन सभी घायलों को सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
राजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी खुनखुन देवी व बेटा अजय कुमार बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। परिजनाें की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed