फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Flood of stomach patients with fever and cold

Kaushambi News: बुखार-जुकाम संग पेट के मरीजों की भरमार

Mon, 19 Aug 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 19 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Flood of stomach patients with fever and cold
प​श्चिम शरीरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
मानसून ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन सर्द-गर्म मौसम सेहत पर भारी पड़ रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। मेले में आए 1190 मरीजों में अकेले 50 फीसदी रोगी बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी के रहे। त्वचा रोगियों के साथ जोड़ों में दर्द की शिकायत करने वाले भी आए थे।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के हर दिन बदलते तेवर की वजह से बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। बुखार पीड़ित जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। रविवार को मेले में आए गंभीर रोग से पीड़ित 13 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिमशरीरा में करीब 50 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में उपचार कराया। इनमें सर्वाधिक 30 रोगी सर्दी-जुकाम, बुखार के रहे। इसके अलावा 20 मरीज अन्य रोगों से पीड़ित रहे। बुखार पीड़ितों ने शरीर और जोड़ों में दर्द की शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य करारी में आए 120 मरीजों में अकेले 50 रोगी बुखार से पीड़ित रहे। वहीं, फोड़े-फुंसी व त्वचा रोग से पीड़ित 30 मरीज आए। पीएचसी बैशकांटी में डॉक्टरों ने 90 मरीजों का उपचार किया। इसमें 34 मरीज बुखार व खांसी से पीड़ित मिले। 16 मरीज पेट दर्द व 12 मरीज फोड़े-फुंसी के रहे। कुछ यही हाल मंझनपुर, नेवादा, मूरतगंज समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का रहा।

सीएमओ डाॅ. संजय कुमार ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयंतीपुर, बैशकांटी, बैरमपुर व शाहपुर का निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार कुशवाहा ने चरवा तथा डॉ. एचपी मणि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ के मुताबिक मेले में कुल 1190 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। वहीं, 44 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed