{"_id":"682b8be5eb2f74ec1c0dcaa3","slug":"five-youths-beaten-up-in-a-dispute-over-playing-music-case-filed-against-12-including-women-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-125748-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गाना बजाने के विवाद में पांच युवकों की पिटाई, महिलाओं समेत 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गाना बजाने के विवाद में पांच युवकों की पिटाई, महिलाओं समेत 12 पर केस
Tue, 20 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 20 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के कटैया गांव में रविवार को ई-रिक्शा में गाना बजाने के विवाद में दबंगों ने चालक समेत उसके चार साथियों को डंडे से पीट दिया। चालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
भखंदा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उनका बेटा शनि ई-रिक्शा चालक है। वह अपने साथी अनमोल और दीपक के साथ रविवार को ई-रिक्शा लेकर मल्हीपुर गांव गया था। लौटने के दौरान वह ई-रिक्शा में गाना बजा रहा था। आरोप है कि कटैया निवासी सलमान ने साथियों संग उसे अपने घर के सामने रोक कर गाना बंद करा दिया और गाली देने लगा।
शनि के विरोध करने पर सलमान व उसके परिवार के दर्जन भर लोगों ने शनि की पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने पर दोनों साथियों को भी पीटा। फोन पर जानकारी होने पर शनि के परिवार के आशीष व अखिलेश पहुंचे तो विपक्षियों ने उनकी भी पिटाई की। इससे सभी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
अर्जुन की शिकायत पर पुलिस ने जख्मी युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और सलमान, हासिम, तालिब, गोलई, कलीम, दानिश, जाकिर, कलीम मुंशी, नसीम समेत तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।