फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Firing from a double-barreled gun on the night of Diwali, three injured

Kaushambi News: दीपावली की रात दोनाली बंदूक से फायरिंग, तीन घायल

Thu, 23 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Firing from a double-barreled gun on the night of Diwali, three injured
घायल राजाराम
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के झड़िया का पुरवा गांव में दीपावली की रात मामूली कहासुनी खूनी झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के एक अध्यापक ने दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोग छर्रे लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने शिक्षक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झड़िया का पुरवा निवासी मिथुन (17) पुत्र रामराज पासी दीपावली की रात करीब नौ बजे अपने साले अरविंद पुत्र बुधराम निवासी जुगराजपुर थाना सरायअकिल के साथ पास की दुकान पर गुटखा लेने गया था। लौटते वक्त अरविंद को किसी ने फोन कर गाली देने लगा। इसी बीच छत पर खड़ा गांव का मान सिंह भी जवाब में गाली देने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मान सिंह के साथ ही मिथुन के परिवार के लोग आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मान सिंह के पक्ष से चाचा राजेश, रामजी और कुलदीप भी तमंचा व लाठी-डंडा लेकर आ गए। इसी बीच मान सिंह का शिक्षक पिता सुशील कुमार पासी दोनाली लेकर घर से बाहर आ आया और कई राउंड फायर झोंक दिए। एक गोली मिथुन के कंधे में लगी, जबकि उसके पिता रामराज और रिश्तेदार राजा छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी के बाद कौशाम्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मिथुन को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मिथुन दो भाइयों और एक बहन में मंझला है।
बड़ा भाई पंजाब में नौकरी करता है। वह दीपावली पर घर लौटा था। पुलिस ने मिथुन के चाचा धर्मराज की तहरीर पर सुशील के साथ ही बेटे मान सिंह, भाई राजेश समेत परिवार के रामजी और कुलदीप पासी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस का दावा है कि एक लड़की पर छींटाकशी को लेकर विवाद हुआ था। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
तीन टीमें दे रही दबिश
घटना को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग तीन टीमों का गठन किया है।
सीसीटीवी फुटेज मिलने पर बदला रुख
घटना के बाद पुलिस ने वहां लगे सुशील के घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके बाद हकीकत पुलिस के सामने आ गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि सुशील बंदूक लेकर निकला और फायरिंग कर दी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस प्रकार के किसी फुटेज के स्वयं के पास होने का दावा नहीं कर रहा है।

आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग तीन टीम सक्रिय हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - अभिषेक सिंह, प्रभारी सीओ कौशाम्बी

घायल राजाराम

घायल राजाराम

घायल राजाराम

घायल राजाराम

घायल राजाराम

घायल राजाराम

घायल राजाराम

घायल राजाराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed