फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Firing done in Saraikil, one injured

सरायअकिल में की गई फायरिंग, एक घायल

Mon, 11 May 2020 06:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Firing done in Saraikil, one injured
Firing done in Saraikil, one injured - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल में की गई फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन

देहरी से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग
तहरीर के आधार पर दर्ज की जाएगी एफआईआर, आरोपियों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र का अकबराबाद गुहौली गांव सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। देहरी से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
अकबराबाद गुहौली निवासी अवंती त्रिपाठी सोमवार सुबह गांव के बाहर एक स्थान पर मिट्टी की खोदाई करा रहा था। मिट्टी की ढुलाई के लिए उसने गांव के ही शशि कपूर उर्फ बंटा पासी का ट्रैक्टर लगा रखा था। बताया जाता है कि शशि कपूर अपना ट्रैक्टर पड़ोसी राजेंद्र शुक्ला के दरवाजे से तेज रफ्तार में ले जा रहा था। राजेंद्र के पिता चंद्रिका प्रसाद की तबीयत खराब चल रही है। राजेंद्र ने ट्रैक्टर धीरे ले जाने के लिए कहा तो शशि अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इसी बीच उसका भाई राजकुमार और चाचा फूलकुमार लाइसेंसी रायफल लेकर आ गए। इन लोगों ने करीब 35 राउंड फायरिंग की। दाहिने हाथ में दो जगह गोली लगने से राजेंद्र घायल हो गया। उधर दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर एसपी अभिनंदन फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने एंबुलेंस से घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रकाश में आए आरोपी शशि कपूर, उसके भाई राजकुमार और चाचा फूलकुमार की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रकाश में आए आरोपी शशि कपूर, उसके भाई राजकुमार और चाचा फूलकुमार की तलाश की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-विजय विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर, सरायअकिल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed