फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire breaks out in goods train bogie on DFC line

Kaushambi News: डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की बोगी में लगी आग

Thu, 25 Jan 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 25 Jan 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in goods train bogie on DFC line
सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप बैगन लदे डिब्बे में लगी आग को बुझाने पंहुची फायर ब्रिगेड की टीम।
डीएफसी रेलवे लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी में बुधवार की दोपहर आग लग गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


डीएफसी रेलवे लाइन पर बुधवार को एक मालगाड़ी प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रही थी। दोपहर दो बजे के करीब मनौरी स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी की एक बोगी से धुंआ निकलता देखा रेलवे अधिकारियों और कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन

इस सूचना पर मालगाड़ी को दोपहर 2.38 बजे सिराथू तहसील के गोविंदपुर गोरियों के पास बने न्यू सुजातपुर जंक्शन के आउटर पर रुकवा दिया गया। साथ ही सूचना सैनी कोतवाली व फायर स्टेशन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी थानाध्यक्ष संजय कुमार व नायब तहसीलदार सिराथू फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंच गए। ओएचटी लाइन कटने के बाद फायर कर्मियों ने बोगी पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। एसओ के मुताबिक आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed