फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fields filled up due to heavy rainfall paddy transplantation gained momentum

Kaushambi News: झमाझम बारिश से भर उठे खेत, धान की रोपाई को मिली रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fields filled up due to heavy rainfall paddy transplantation gained momentum
कौशाम्बी क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद
जिले में बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहा, दोपहर में कुछ देर के लिए तीखी धूप निकली और फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। कौशांबी और सरसवां ब्लॉक क्षेत्र में दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे खेत जलमग्न हो गए और किसानों के चेहरों पर खिलखिलाहट लौट आई। वहीं दूसरी ओर चायल, नेवादा, सिराथू और कड़ा क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसान अब भी अच्छी वर्षा की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


वहीं सरसवां क्षेत्र में तेज बारिश के बाद खेत लबालब भर गए हैं। पानी की कमी के कारण अब तक धान की रोपाई टाल रहे किसानों ने एक बार फिर खेतों का रुख कर लिया है। पश्चिम शरीरा क्षेत्र के किसान गंगा महाराज, संतोष केसरवानी और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस सीजन की यह पहली सबसे अच्छी बारिश है। इससे धान की रोपाई की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं। कई किसान, जो पानी की किल्लत के चलते कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों की बुवाई का मन बना चुके थे, अब दोबारा धान लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद घंटों गुल रही बिजली

कनैली। बारिश के बाद जिले के कौशाम्बी व सरवसां ब्लॉक के तराई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था फिर से चरमरा गई। शाम को हुई वर्षा के बाद चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छा गया। पंखे और कूलर बंद होने से उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मच्छरों के प्रकोप से भी ग्रामीण रातभर परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे के कारण सांप, बिच्छू समेत अन्य जीव-जंतुओं का डर बना रहता है।

लोगों ने बताया कि बारिश होते ही बिजली कटौती आम बात हो गई है। विभाग को फॉल्ट दूर कर जल्द आपूर्ति बहाल करनी चाहिए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

कौशाम्बी क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

कौशाम्बी क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

कौशाम्बी क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

कौशाम्बी क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed