फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fever becomes fatal, department wakes up after death of victim woman

Kaushambi News: जानलेवा हुआ बुखार, पीड़ित महिला की मौत के बाद जागा विभाग

Sat, 23 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 23 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fever becomes fatal, department wakes up after death of victim woman
जानलेवा हुआ बुखार, पीड़ित महिला की मौत की मौत के बाद जागा विभाग
विज्ञापन

- शिविर में बुखार पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं, एंटी लार्वा का छिड़काव, लिए रक्त नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। हड्डी तोड़ दर्द वाला बुखार अब जानलेवा हो गया है। क्षेत्र के अनेठा गांव में शुक्रवार को बुखार पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीजों में डेंगू की दहशत है, लेकिन जांच में अधिकतर की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा। अनेठा गांव में टीम पहुंची। बुखार पीड़ित 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। जांच के लिए रक्त नमूने लिए गए। इलाके में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
अनेठा गांव के हर घर का कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है। दस पीड़ित गंभीर हालत में सिराथू और प्रयागराज के निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में अनेठा में बुखार की दहशत संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने मातहतों को मौके पर जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी सिराथू के प्रभारी डॉ. औचित्य सिंह ने मेडिकल टीम अनेठा गांव भेजी। टीम सदस्यों ने शिविर लगाकर 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और किट से कई जांचें कीं। चिकित्सकों के मुताबिक इम्तियाज अहमद और बेला देवी में डेंगू के लक्षण दिखे हैं। उनके रक्त नमूने जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में डाॅक्टरों के परीक्षण के दौरान लोगों को खबर मिली कि हफ्ते भर से प्रयागराज में भर्ती खुशनुमा बानो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई रिजवान अहमद ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती खुशनुमा को डॉक्टरों ने डेंगू पीड़ित बताया था। बुखार फिर डेंगू संक्रमण से पीड़ित खुशनुमा की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
गांव के मुन्ना, अब्दुल हाजी और शिवलाल का कहना है कि प्रयागराज के निजी अस्पताल में ही भर्ती रुबैदा बानो, गुलबशा बानो, मो. हारुन, अंजुमन आरा और मो. युनूस की हालत गंभीर है। फिलहाल गांव में बुखार पीड़ितों को डॉक्टरों ने वायरल बताया है। पीड़ितों में हर दिन घट रही प्लेटलेट्स की वजह से लोगों में डेंगू की दहशत है।
--------------------------

तीन डेंगू पॉजिटिव जिला अस्पताल में भर्ती
सिराथू। सीएचसी सिराथू के अधीक्षक के मुताबिक जिला अस्पताल में अनेठा गांव के तीन बुखार पीड़ितों ने डेंगू की जांच कराई थी। करीब 20 लोगों में तीन बुखार पीड़ितों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर तौसीफ, नसरीन बानो और जाहिदा को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डेंगू संक्रमितों की हालत फिलहाल स्थिर बनी है। संवाद
--------------------------
वर्जन
अनेठा गांव में वायरल फीवर पीड़ितों की संख्या बढ़ने और पीड़ितों में प्लेटलेट्स कम होने की सूचना पर मेडिकल टीम को मौके पर भेजा गया। डेंगू के कई संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। प्रभावित गांव में एंटी लार्वा छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को बचाव के उपाय बताए गए हैं।
डाॅ. औचित्य सिंह-अधीक्षक सीएचसी, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed