फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fed up with the harassment, the married woman gave her life, case against six including mother-in-law and father-in-law

Kaushambi News: प्रताड़ना से आजिज आकर विवाहिता ने दी थी जान, सास-ससुर समेत छह पर केस

Sun, 26 Feb 2023 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 Feb 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment, the married woman gave her life, case against six including mother-in-law and father-in-law
प्रताड़ना से आजिज आकर विवाहिता ने दी थी जान, सास-ससुर समेत छह पर केस
विज्ञापन

-22 फरवरी को करारी कोतवाली के शाहपुर टिकरी गांव में विवाहिता के फांसी लगाने का मामला
-मृतका के पति ने भी ससुरालियों के खिलाफ घर में लूटपाट करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के शाहपुर टिकरी गांव में पांच दिन पहले विवाहिता के खुदकुशी मामले में पुलिस ने सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ मृतका के पति ने भी ससुरालियों पर घर में लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के किशनपुर अंबारी गांव के कमलेश कुमार सरोज ने बताया उसकी बहन गीता देवी (33) की शादी करारी के शाहपुर टिकरी निवासी धीरसिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सास, ससुर केसन लाल, देवर लवकुश, लव प्रसाद, नंद बड़की व छल्लू दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। ससुरालियों का उत्पीड़न दिन पर दिन बढ़ता ही गया। प्रताड़ना से आजिज आकर गीता ने 22 फरवरी को तीन बजे दिन में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में विवाहिता के भाई ने पति को छोड़कर बाकी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने सास-ससुर, नंद व देवर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मृतका के पति धीरसिंह ने रविवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पत्नी की मौत की सूचना के बाद वह घर आया और अंत्येष्टि स्थल चला गया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल से आए छह लोगों ने घर में घुस कर बक्से का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नकद, आधा किलो चांदी के जेवरात, एक सोने की चैन आदि लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed