फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father-son attempted misdeed with woman

बाप-बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 18 Jul 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Father-son attempted misdeed with woman
बाप-बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

शोरगुल पर मारपीट कर भाग निकले आरोपी
पीड़िता ने बुधवार को एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके के एक गांव की एक महिला के साथ गांव के ही दबंग पिता-पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत के बाद भी कोखराज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की।

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र मेें महिला ने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। पति शौच के लिए गया था। इसी बीच गांव के एक पिता-पुत्र घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो पिता-पुत्रों ने उसे पीटा। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की नामजद तहरीर कोखराज कोतवाली में दी गई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसका मेडिकल भी नहीं कराया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने इंस्पेक्टर कोखराज को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed