फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father and son clashed over a minor dispute, hanged from the same noose

Kaushambi News: मामूली विवाद पर भिड़े पिता-पुत्र, एक ही फंदे से लटके

Mon, 15 Jan 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Father and son clashed over a minor dispute, hanged from the same noose
सैनी कोतवाली के करन चौराहे पर दुकान में बैठने को लेकर हुए विवाद में भिड़े पिता-पुत्र खुदकुशी करने के लिए एक ही फंदे से लटक गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह दोनों ने नीचे उतारा। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

करन चौराहा निवासी रामबाबू (55) ने घर के एक हिस्से में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान खोल रखी है। इस दुकान में कभी-कभी उसकी बेटा अनुज (22) आकर बैठ जाता था। इस पर पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार की रात करीब आठ बजे अनुज दुकान पर पहुंचा तो पिता से उसका झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक झगड़े के दौरान अनुज ने जान देने की बात कही और घर चला गया। घर पहुंचे अनुज ने गुस्से में घर के कमरे में खुदुकशी करने के लिए फंदा बनाया और लटक गया। पिता पीछे से पहुंचा तो उसने अनुज को फंदे से लटका देखा तो पिता रामबाबू ने भी उसी फंदे को गले से फंसाया और लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के फांसी लगाने की जानकारी होने पर परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। लोगों ने पिता-पुत्र को फंदे से नीचे उतारा गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed