Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women learning the skill of making jute products

Kaushambi News: जूट का सामान बनाने का हुनर सीख रहीं महिलाएं

Wed, 18 Nov 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women learning the skill of making jute products
पेपर कटिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाएं जूट का सामान बनाने का हुनर सीख रही हैं। शिविर में 32 प्रतिभागी उत्पाद बनाएंगी ही नहीं, उनकी बिक्री और गुणवत्ता बनाए रखने के बारे में जानकारी हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), मंझनपुर में 12 नवंबर से 14 दिवसीय जूट उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें समूह की महिलाएं जूट से विभिन्न प्रकार के उपयोगी और आकर्षक सामान बनाने का हुनर सीख रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर अपना रोजगार शुरू करने के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट से बोतल बैग, लंच बैग, सजावटी सामग्री समेत घरेलू उपयोग के अन्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग, लागत निर्धारण और बाजार में बिक्री की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार के लिए किया जा रहा प्रेरित

प्रशिक्षण शिविर की ट्रेनर शिखा मिश्रा महिलाओं को जूट उत्पाद तैयार करने की बारीकियां सिखा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उद्यम स्थापना और व्यवसाय संचालन से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। संस्थान की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि14 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं सीखे गए हुनर के माध्यम से रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

पेपर कटिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग

पेपर कटिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed