{"_id":"6afcb392b323c77c5d011012","slug":"90-percent-of-students-participated-in-the-half-yearly-examinations-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-151824-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही सहभागिता
Wed, 18 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
अर्द्धवार्षिक परीक्षा-2026 देती प्राथमिकी विद्यालय के विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
जिले के आठों विकासखंडों के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा-2026 निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित की जा रही है। परीक्षा में जिले के लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वहीं, पर्यवेक्षण किए गए विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 97 प्रतिशत रही।
परीक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और संचालन की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मदर बक्स का पुरा, शोभना, बसेढ़ी और उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेढ़ी व शोभना सहित अन्य विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्थाएं देखीं। विद्यालयों में विद्यार्थी एकाग्रता के साथ प्रश्नपत्र हल करते नजर आए। शिक्षकों ने भी परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अधिगम स्तर का आकलन करने में मिलेगी मदद
डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे विद्यार्थियों के अधिगम स्तर और शिक्षण की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सकता है। परीक्षा परिणामों के आधार पर बच्चों की सीखने संबंधी कमजोरियों को चिह्नित कर कैचअप शिक्षण के माध्यम से उन्हें बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, एआरपी और बीईओ सहित सभी विभागीय अधिकारियों का समन्वय जरूरी है। परीक्षा में विद्यार्थियों की उत्साहजनक सहभागिता शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यालयों से उनके बढ़ते जुड़ाव को दर्शाती है।