{"_id":"5dd592e18ebc3e54a64f4f46","slug":"farmers-may-be-deprived-of-the-benefits-of-schemes-kaushambi-news-ald2607392176","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है किसान
विज्ञापन
Farmers may be deprived of the benefits of schemes
- फोटो : KAUSHAMBI
योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है किसान
किसान दिवस पर डीएम बोले, पराली जलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा
15 दिसंबर तक नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश, योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए पंजीकरण पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित वासवदत्ता सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने किसानों से समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान सूखी नहरें, खराब नलकूप, आवारा पशुओं का आतंक, खाद-बीज की किल्लत आदि मुद्दे छाए रहे। डीएम ने नहर विभाग को 15 दिसंबर तक रोस्टर के हिसाब से नहरों में पानी छोड़ने के साथ ही जल्द से जल्द खराब नलकूपों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
उप निदेशक कृषि तथा एआर कोआपरेटिव को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही किसानों से कहा कि वह किसी भी दशा में खेतों में पराली न जलाएं। चेताया कि पराली जलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। लिहाजा किसानों को खुद जागरूकता दिखानी चाहिए। जिलाधिकारी ने चेताया कि पराली जलाने वाले किसानों को सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। कहा कि किसान अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें। पशुओं को खुला छोड़ना भी गैर कानूनी है। ऐसा करने पर पशु पालक पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। डीएम ने सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए किसानों से हर हाल में पंजीकरण कराने के लिए कहा। समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए भी किसानों के पंजीकरण पर जोर दिया गया। उन्हाेंने कहा कि बिचौलियों के झांसे में फंसने के बजाय किसान स्वयं धान क्रय केंद्रों पर पैदावार को बेचें। किसान दिवस पर उप निदेशक कृषि उदयभान व जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने किसानों को खेती की नई तकनीक, खाद, बीज एवं दवाइयों के उपयोग की मात्रा एवं वैज्ञानिक खेती के विधि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर किसान एवं संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।