फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers are troubled by the shortage of fertilizers, Sakipa warned of sit-in protests

Kaushambi News: उर्वरकों की किल्लत से किसान परेशान, सकिपा ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 02 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by the shortage of fertilizers, Sakipa warned of sit-in protests
जिले में उर्वरकों की भारी किल्लत को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने चिंता जताई है। पदाधिकारियों व किसानों ने कहा कि खाद की कमी से किसान परेशान हैं और अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सकिपा की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि उर्वरक की कमी के चलते किसानों को मजबूरी में महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है, इससे उनकी आर्थिक हालत और खराब हो रही है।
विज्ञापन

पार्टी नेता राजेश गौतम ने कहा कि किसान साधन सहकारी समितियों में दिनभर इंतजार करता है, लेकिन खाली हाथ लौट जाता है। इससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समितियों में खाद की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरने का काम करेंगी। बैठक में फूलचंद्र लोधी, भैरव प्रसाद, रामबदन यादव, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, रोहित सोनी, सुनील कुमार, बद्री प्रजापति, कंचन देवी, माया देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed