फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer murdered with sharp weapon

Kaushambi News: धारदार हथियार से किसान की हत्या

Thu, 17 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 17 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with sharp weapon
प्रेमचंद्र की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे ग्रामीण व गमजदा परिजन। स्रोत : संवाद
कोतवाली के भेलखा गांव में मंगलवार रात फसल की सिंचाई करने गए किसान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। अस्पताल में दो घंटे बाद किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बेटे की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भेलखा निवासी 55 वर्षीय प्रेमचंद्र खेती करते थे। गांव के ही सुल्तान के नलकूप से वह धान के फसल की सिंचाई करने के लिए वह सोमवार की रात खेत की तरफ गए थे। बेटा अरविंद ने बताया कि नलकूप पर ही पिता प्रेमचंद्र सो गए। आशंका जताई कि इस दौरान अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले से प्रेमचंद्र के सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। पूरी रात प्रेमचंद्र कराहते पड़े रहे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग नलकूप की ओर गए और खून से लथपथ प्रेमचंद्र को तड़पते देखा तो परिजनों को जानकारी दी। रोेते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। प्रेमचंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान करीब दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से मिली एक जोड़ी स्लीपर कब्जे में ली है। स्लीपर किसकी है, इसकी भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि कातिलों के बारे में परिजन फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बेटे अरविंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-----

बदमाशों की करतूत पर टिकी जांच की सुई
प्रेमचंद्र की हत्या में परिजन भले ही कातिलों के बारे में कुछ न बता पा रहे हों, लेकिन पुलिस पुरानी रंजिश व बदमाशों की करतूत को वजह मानकर जांच कर रही है। गांव की एक महिला से संबंधों को लेकर मृतक के भतीजे का विवाद पर चर्चा आम है। साथ ही बीते कई दिनों से क्षेत्र में बदमाशों की चहलकदमी को भी हत्या की वजह के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का दावा भी है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मंझनपुर के कई गांवों में सप्ताह भर से बदमाशों की चहलकदमी से लोग परेशान हैं। सोमवार की रात सैंबसा गांव में बदमाशोें ने मनीष सिंह की पत्नी व साली को तमंचे के बल पर बंधक बनाते हुए लूटपाट कर करीब 15 लाख रुपये का सामान समेट ले गए थे। इसके पहले कुलौली गांव में भी दर्जन भर से अधिक बदमाशों को ग्रामीणों ने कई बार देखा। इसे लेकर लोगों ने सोमवार को एसपी से भी गुहार लगाई थी, लेकिन अनदेखा किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना के खुलासा के लिए मंझनपुर पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed