{"_id":"65f35c268ce25120730aa464","slug":"farmer-murdered-with-sharp-weapon-in-land-dispute-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109541-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि विवाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि विवाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर देवरी गांव में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव उसके ही खंडहरनुमा मकान में पड़ा मिला। चेहरे और सीने में चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर उसके मामा समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देवरी गांव निवासी रामसूरत (55) किसानी करते थे। बुधवार रात वह अपने बेटे धर्मेंद्र और अंकित के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। रात करीब 11 बजे बेटों ने उन्हें घर भेज दिया। धर्मेंद्र के मुताबिक, वह लोग एक बजे रात घर लौटे तो पशुबाड़े में ताला बंद था। घर पहुंचे तो पता चला कि रामसूरत नहीं आए हैं। बेटों ने सोचा कि वह खंडहरनुमा मकान में सो गए होंगे।
सुबह गांव की कुछ महिलाएं खेत की तरफ जा रही थीं, तभी उन्होंने खंडहरनुमा मकान में रामसूरत का शव देखा। चेहरे और सीने पर धारदार हथियार के निशान थे। आशंका जाहिर की गई है कि कातिलों ने गला भी दबाया। लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह, पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रामसूरत की पत्नी प्रभा देवी ने सदर कोतवाली के भेलखा निवासी हरिश्चंद्र यादव व मूलचंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि मृतक का ननिहाल भेलखा गांव में है। वह बचपन में वहीं रहता था। उसे एक बीघे भूमि का पट्टा मिला था। इसे लेकर उसका मामा हरिश्चंद्र से विवाद था। मामला अदालत में भी विचाराधीन है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गला दबाने की पुष्टि नहीं हुई है। चोट के कारण मौत का जिक्र आया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अभिषेक सिंह, सीओ कौशाम्बी