{"_id":"6a270b453f345cc15c056f89","slug":"farmer-dies-after-falling-from-roof-at-night-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-142781-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रात में छत से गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रात में छत से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव में रात में छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव निवासी ओम नारायण उर्फ डेलऊ (45) घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। भाई लल्लू प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार रात उनके भाई अपने नए मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर थे।
देर रात शौचालय जाने के लिए उठे ओम नारायण का संतुलन बिगड़ गया और छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह नीचे आरसीसी सड़क पर गिर पड़े।
सोमवार सुबह पत्नी गुड़िया देवी ने उन्हें घायल अवस्था में देखा तो शोर मचाया। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी सरसवां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा शिवा राजस्थान के अलवर में संस्कृत विद्यालय से 11वीं की पढ़ाई करता है। छोटा बेटा शनि परिवार के साथ रहते हुए सातवीं कक्षा में पढ़ कर रहा है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी के कारण शिवा रविवार की सुबह ही परिवार के साथ समय बिताने घर आया। रात में सभी साथ में बैठ कर खाना खाए और अगले ही दिन सोमवार को पिता के साथ घटना घट गई।
ओम नारायण छह महीने पहले से नया घर बनवा रहे थे, अभी पूरा घर बनकर तैयार भी नहीं हुआ था कि उसी छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।