{"_id":"5cd86d0bbdec2207402ea95c","slug":"farmer-came-before-sampark-kranti-exp-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान की मौत, रुकी रही कालका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान की मौत, रुकी रही कालका
Mon, 13 May 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे फाटक के समीप रविवार सुबह ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत हो गई। मृतक की बाइक पटरी पर पड़ी होने के कारण पीछे से आ रही कालका मेल करीब 10 मिनट के लिए रोकी गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोखराज के सिंघिया गांव का बाबूलाल (55) पुत्र स्व. महादेव किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार सुबह वह पड़ोसी श्रीचंद्र के साथ बाइक से गौरा जा रहा था। भरवारी रेलवे फाटक बंद होने के बाद श्रीचंद्र पैदल ही उतरकर पार निकल गया। जबकि बाबूलाल बाइक लेकर फाटक क्रॉस करने लगा। बताया जाता है कि बीच ट्रैक पर अचानक उसकी बाइक बंद हो गई। इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही बाबूलाल की मौत हो गई। उसकी बाइक पटरी पर पड़ी थी। जिसकी बदौलत पीछे आ रही कालका मेल को फाटक से पहले ही रोक दिया गया। करीब 10 मिनट बाद बाइक हटने पर कालका रवाना की जा सकी। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत ने पीड़ित परिवार को झकझोरकर रख दिया है।
विज्ञापन
जरा सी जल्दबाजी ने ले ली जान
भरवारी। घटना के वक्त रेलवे फाटक बंद था। बाबूलाल फाटक खुलने का इंतजार कर लेता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। जरा सी जल्दबाजी में वह बंद फाटक पार करने लगा। तभी ट्रेन आ गई और उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई।
विज्ञापन