फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer bank loan in kaushambi

36 हजार किसानों को जल्द मिलेगा ऋण माफी का लाभ

Fri, 14 Jul 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 14 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
farmer bank loan in kaushambi
कौशाम्बी
जिले की 13 बैंक शाखाओं से कर्ज लेने वाले 36 हजार लघु एवं सीमांत किसानों को ऋण माफी का लाभ जल्द मिलेगा। किसानों की सूची मिलने के बाद ऋण माफी का खाका तैयार कर अफसरों ने शासन को भेज दिया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने बैंक खाते से आधार को लिंक कराना होगा।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक एसएस चौहान ने बताया कि जिले के लघु एवं सीमांत श्रेणी के 35976 कृषकों को शासन की ऋण माफी योजना का लाभ जल्द मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 13 बैंक शाखाओं से ऋण लेने वाले कृषकों की सूची सत्यापन के बाद मिल चुकी है। कृषि विभाग ने कृषकों का ऋण माफ करने के लिए सूची संबंधित बैंकों की शाखाओं को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन


सूची मिलते ही बैंकों ने कृषकों की जांच व आधार कार्ड खाते से लिंक कराने की कवायद शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि उन कृषकों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा जिन्होंने एक ही जमीन पर कई बैंक शाखाओं से ऋण प्राप्त कर लिया है। ऋण माफी से संबंधित शिकायत करने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। किसान कंट्रोल रूम के नंबर 05331-232626 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed