{"_id":"650dee24107997384b064836","slug":"family-was-preparing-for-daughters-marriage-thieves-took-away-cash-and-jewelery-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3411-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर
Sat, 23 Sep 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
म्योहर गांव में चोरी बाद जुटी भीड़ संवाद
बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर
- करारी कोतवाली के म्योहर गांव में मजदूर के यहां हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव में दिन रात मेहनत कर पाई-पाई जुटा रहे मजदूर के घर में सेंधमारी कर चोर नकदी, जेवरात समेत हजारों रुपये का माल समेट ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के आंसू नहीं थम रहे हैं।
म्योहर निवासी भोले मजदूरी करता है। इसी साल उसकी बेटी की शादी होनी है। इसके लिए वह पाई-पाई जुटा रहा है। बेटी की शादी में देने के लिए कुछ गहने व नकदी भी उसने एकत्र कर लिया था। भोले के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पूरा परिवार करीब 10 बजे खा-पीकर छत पर सोने चला गया। रात को किसी समय चोर पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर रखे दो बाॅक्स चुरा ले गए थे। कमरे का समान भी बिखरा पड़ा था। सुबह गांव के बाहर खेत में खाली बाॅक्स टूटे हालत में मिले हैं। भोले के मुताबिक चोर बर्तन, जेवरात व नकदी समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।