{"_id":"5e1cbe3f8ebc3e87ff46de83","slug":"family-threatened-by-bullying-kaushambi-news-ald2656367192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की धमकी से सहमा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की धमकी से सहमा परिवार
विज्ञापन
दबंगों की धमकी से सहमा परिवार
मंझनपुर। पिपरी के चायल कस्बे में दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। करीब नौ लाख रुपये रंगदारी की भी मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पिपरी के चायल कस्बे के नईम मियां का पूरा निवासी श्याम पाल पुत्र बसंत लाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसी गांव के कुछ लोग 10 जनवरी को घर पर आए और उसके परिवार के साथ गली गलौज करने लगे। पिता ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें पीटा और एक सप्ताह के अंदर नौ लाख रुपये रंगदारी पहुंचाने की धमकी दी। पैसा नहीं देने पर दबंगों ने पीड़ित और उसके परिवार के लोगों को देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। आरोपियों को पाबंद कर दिया गया।