फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fake branded equipment and cables recovered from electronic shop, shopkeeper arrested

Kaushambi News: इलेक्ट्राॅनिक दुकान से नकली मार्का लगे उपकरण व केबल बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 Sep 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Fake branded equipment and cables recovered from electronic shop, shopkeeper arrested
मनौरी बाजार ​स्थित इलेक्ट्रानिक ​की दुकान में छापेमारी करती पुलिस
इलेक्ट्राॅनिक दुकान से नकली मार्का लगे उपकरण व केबल बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन

--पिपरी कोतवाली पुलिस ने मनौरी बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में की कार्रवाई
फोटो -39
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित इलेक्ट्राॅनिक दुकान में छापा मार कर पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगा नकली उपकरण व केबल बरामद किया है। पुलिस ने कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार का चालान कर दिया।

न्यू बस्ती मनौरी गांव निवासी अजय केसरवानी ने मनौरी चौक में अमृत इलेक्ट्रॉनिक के नाम से बिजली उपकरण की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि वह नकली बिजली के उपकरण पंखा, आयरन व केबल आदि पर वी गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड और इंडियन फैन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन आदि नामी गिरामी कंपनियों का मार्का लगाकर ऊंचे दामों पर बेचा करता था। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर शनिवार को टीटीके प्रेस्टीज व वी गार्ड कंपनी के अधिकृत जांचकर्ता शीतल कुमार झा निवासी बिहार कुंज, धानीव बाग-नालासोपारा, महाराष्ट्र ने दुकान पहुंचकर गोपनीय जांच की। आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने पिपरी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को अतिरिक्त निरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस बल व कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी के साथ दुकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 35 अदद ब्रांडेड कंपनी के नकली मार्का लगे पंखे, 55 इलेक्ट्रॉनिक आयरन व 40 बंडल 1.5 एमएम का केबल बरामद किया। छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed