{"_id":"64d3ec844c299c63ec0ef6f7","slug":"facebook-friend-raped-a-teenager-on-the-pretext-of-marriage-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-2022-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
- प्रयागराज की रहने वाली है किशोरी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। फेसबुक के जरिए प्रयागराज की युवती से दोस्ती कर जिले के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
प्रयागराज की एक युवती ने बताया कि साल भर पहले सैनी कोतवाली इलाके के एक युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। युवक ने उसे प्रेम प्रसंग में फंसाया व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह बात घरवालों को बताई तो उन्होंने रिश्ते की बात की। इस पर युवक शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पिछले दिनों एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी संदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- -
भूमि विवाद में युवती को पीटा
मंझनपुर। करारी कस्बे के कृष्ण नगर मोहल्ले की रुचि गुप्ता ने बताया की घर के बंटवारे को लेकर बुधवार को परिवार के हरीश गुप्ता, पारुल गुप्ता और लाली गुप्ता पत्नी हरिकेशन गुप्ता ने उसे पीट दिया। करारी पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद