फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Enthusiasm for the village government, 69.52 per cent of the people cast their votes

गांव की सरकार के लिए दिखा उत्साह, 69.52 फीसदी लोगों ने डाले वोट

Mon, 10 May 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for the village government, 69.52 per cent of the people cast their votes
मंझनपुर। गांव के मुखिया के लिए हुए उपचुनाव में ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को पांच गांवों में हुए मतदान में रिकार्ड 69.52 फीसदी लोगों ने वोट डाले। इसी के साथ ही 70 उम्मीदवारों की तकदीर बैलेट बॉक्स में कैद हो गई। अब 11 मई को मतगणना के साथ ही इन सभी की किस्मत का फैसला होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। लेकिन, मतदान से पहले ही कड़ा ब्लॉक के थुलगुला, सिराथू के शमशबाद, रूपनाराणपुर गोरियों, मंझनपुर के बहादुरपुर तथा चायल विकासखंड के जलालपुर शाना गांव में प्रधान प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इस कारण जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इन पांचों गांवों में प्रधान पद के चुनाव रद कर दिए थे। राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद दोबारा चुनावी प्रक्रिया कराई गई तो पांचों गांवों से 70 उम्मीदवार मैदान में उतरे। रविवार को हुए मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी 18 बूथों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 18 बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ तो वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मतदान के लिए वोटरों ने बूथ पर घंटे भर पहले से ही लाइन लगा दिया था। 11 बजे तक मतदान पूरे रफ्तार से चला।
विज्ञापन

दोपहर में तेज धूप होने के कारण एक से तीन बजे के दौरान दो घंटे के लिए बूथों पर भीड़ कम दिखी। लेकिन इसके बाद तो फिर नजारा सुबह जैसा ही दिखा। शाम छह बजे तक पांचों गांवों में 77.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक 77.70 फीसदी मतदान सिराथू के शमशाबाद ग्राम पंचायत में हुआ। वहीं सबसे कम 70.61 प्रतिशत वोट चायल के जलालपुर शाना गांव में पड़े। इसी के साथ ही सभी 70 प्रत्याशियों की तकदीर बैलेट बॉक्स में कैद हो गई। मतदान के दौरान पूरे समय संबंधित एसडीएम, सीओ और कोतवाल बूथों का जायजा लेते रहे। वहीं, शांतिपूर्ण व सकुशल मतदान होने पर प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किस गांव में कितने फीसदी पड़े वोट--
ब्लॉक ग्राम पंचायत पड़े मत
कड़ा थुलगुला 73.54 प्रतिशत
सिराथू शमशबाद 77.70 प्रतिशत
सिराथू रूपनारायणपुर गोरियों 74.36 प्रतिशत
मंझनपुर बहादुरपुर 71.37 प्रतिशत
चायल जलालपुर शाना 70.61 प्रतिशत
कुल पड़े मत- 69.52 प्रतिशत
सकुशल मतदान होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस, बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह
सिराथू । कड़ा ब्लॉक की एक व सिराथू की दो समेत तीन ग्राम पंचायतों में रविवार को प्रधान पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। शाम छह बजे तक तीनों ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। थुलगुला में 70 वर्षीय रामविशाल को परिजनों ने गोद में ले जाकर मतदान कराया। वहीं, 65 वर्षीय बिट्टी देवी ने भी लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराथू विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शमशाबाद व रूपनारायणपुर गोरियों तथा कड़ा के थुलगुला में प्रधान पद के उम्मीदवारों की नामांकन के बाद मौत होने से मतदान रोक दिया गया था। इन ग्राम पंचायतों में केवल प्रधान पद के लिए रविवार को मतदान किया गया। शमशाबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चार उम्मीदवार, रूपनारायणपुर गोरियों में 16 व कड़ा ब्लॉक की थुलगुला में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान संपन्न होने के बाद भाग्य का फ़ैसला 11 मई मंगलवार को होगा। इस दौरान एसडीएम प्रखर उत्तम, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण लगातार बूथों का जायजा लेते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed