{"_id":"66f9ca670d77f635100800e4","slug":"entered-the-house-and-beat-people-with-sticks-and-iron-rods-five-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116887-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में घुसकर लोगों को लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से पीटा, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में घुसकर लोगों को लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से पीटा, पांच जख्मी
Mon, 30 Sep 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
पइंसा के उदहिन बुजुर्ग गांव में शुक्रवार शाम घर में घुसकर एक ही परिवार के कई लोगों को पीट दिया गया। लाठी-डंडा व लोहे की राॅड के प्रहार से महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए।
सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम पुलिस ने घटना में पांच लोगों को नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उदहिन बुजुर्ग निवासी शंकर लाल सोनकर ने बताया कि शुक्रवार शाम बारिश के बीच गांव के ही सुधीर कुमार, प्रताप कुमार, दिलशाद, उदयराज व जयकरन रैदास कई अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और उसके भतीजे राजू के घर में घुस गए।
पुराने विवाद को लेकर सभी ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से हमला किया। हमलावरों ने घर के अंदर जो भी मिला उसे खूब पीटा।
चीख-पुकार सुन जुटे पड़ोसियों और ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शंकरलाल के मुताबिक हमलावरों की पिटाई से उसके भतीजे राजू, सुनील व अनिल के अलावा सौरभ और उसकी मां ऊषा देवी समेत पांच लोग लहूलुहान हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद आई पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानेदार के मुताबिक जांच-पड़ताल के बाद शनिवार शाम मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।