फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Encroachment on the footpath, pedestrians are facing traffic jams all day long

Kaushambi News: फुटपाथ पर अतिक्रमण, दिनभर जाम में जूझ रहे राहगीर

Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the footpath, pedestrians are facing traffic jams all day long
कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर - फोटो : 1
कस्बे में फुटपाथ पर दुकानदारों के कब्जे की वजह से जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। चावलमंडी, चंद्रशेखर पार्क, सब्जी मंडी, रोडवेज बस स्टैंड और भगौतीगंज सहित कई प्रमुख स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को दिनभर जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग न होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहक और राहगीर सड़क किनारे बाइक व साइकिल खड़ी कर देते हैं, इससे रास्ता और संकरा हो जाता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

कस्बे के दिनेश चंद्र, सुनील, मानचंद्र और राजू ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। इसके लिए व्यापार मंडल की मासिक बैठक में अधिशाषी अधिकारी के सामने यह मुद्दा उठाया भी गया है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: कस्बे में अतिक्रमण के चलते रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों के साथ स्कूली बच्चे भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत मूक दर्शक बना हुआ है। - राम मिलन सेन, कस्बा
:: नगर पंचायत के फुटपाथ पर सब्जी, रेहड़ी-ठेला व दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इससे दिनभर राहगीर और स्कूली छात्र जाम से जूझते रहते हैं। आश्चर्य है कि कोतवाली के आसपास जाम लगता है, फिर भी समाधान नहीं है। - मो. आवेश, फकीराबाद
: अतिक्रमण के कारण बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत की ओर से स्थाई कार्रवाई नहीं हो रही है। - कैलाश नाथ शुक्ला, बहुंगरा
:: सड़क किनारे दुकानों और अव्यवस्थित पार्किंग से रोज जाम लगता है। प्रशासन को नियमित अभियान चलाकर समस्या का समाधान करना चाहिए। -अतुल कुमार मिश्रा, बसुहार

:: चार्ज मिलने के बाद वर्तमान में एसआईआर कार्य में व्यस्त हूं। क्षेत्र में पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। - सुभाष चंद्र सिंह, ईओ

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर- फोटो : 1

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर- फोटो : 1

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर- फोटो : 1

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर- फोटो : 1

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर

कैलाशनाथ शुक्ल,राहगीर- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed