{"_id":"5c51f89abdec227f1c76b195","slug":"emphasis-on-giving-girls-equality-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को बराबरी का दर्जा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को बराबरी का दर्जा देने पर जोर
Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर ब्लॉक के मुकीमपुर गांव में बुधवार को दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के बैनर तले कन्या जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार कृष्ण चंद्र मिश्र रहे। शिविर में वक्ताओं ने कन्याओं को बराबरी का दर्जा देने पर जोर दिया।
संस्था के सचिव परवेज रिजवी ने कहा कि 35 गांवों में बच्चों के जीने, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ने कहा कि समाज में बालिकाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। उनकी शिक्षा, सुरक्षा भी जरूरी है। इनके आत्मनिर्भर बनने पर समस्याओं में कमी भी आएगी। संरक्षण अधिकारी ने समेकित बाल संरक्षण योजना के बारे में जानकारी दी। नायब तहसीलदार केसी मिश्र ने कहा कि बालिकाओं को विकास का अवसर देने से समाज तेजी से आगे बढ़ेगा। इनके अलावा बाल कल्याण समिति के सदस्य मो. रेहान ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, संरक्षण और सुरक्षा पर विचार रखे। जागरूकता कार्यक्रम में कई गावों से आए दो सौ ग्रामीणों के अलावा संस्था की दिव्या यादव, संगीता देवी, चंद्रकली, कमला देवी, फूलपती, श्रीश्याम, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, शिवप्रकाश, शंकर लाल, जयसिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।