फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   electricity department did the disconnection of electricity line of 6 people in no payment

बकाया जमा न करने पर आधा दर्जन उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Thu, 10 Sep 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
electricity department did the disconnection of electricity line of 6 people in no payment
विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल की टीम ने बुधवार को कस्बे के करन चौराहा में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर घरेलू कनेक्शन काटा। छह लोगों के घरों की बत्ती गुल की गई। इन लोगों को विभाग की टीम ने पहले ही बकाया जमा करने की हिदायत दे रखी थी। विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल के अवर अभियंता ज्ञानबहादुर के अगुवाई में बुधवार को करन चौराहा पहुंची विभागी टीम ने घरेलू कनेक्शन की जांच की। जांच के दौरान जवाहरलाल केसरवानी, प्रमोद गौतम, चुन्नी देवी, कृष्णा देवी, अजय कुमार, जियालाल और बूंदी लाल आदि उपभोक्ता ऐसे मिले जिनका काफी बिल बकाया था।
विज्ञापन

टीम ने उन्हें एक हफ्ते में विद्युत बिल जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही बिल जमा नहीं होने तक उनके घरों की बत्ती गुल कर दी। अवर अभियंता ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा कटियामारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान लाइन मैन रमेश सोनकर, राकेश आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed