फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity consumption increased by 32 million units in May, 132 transformers were damaged.

Kaushambi News: मई में 32 मिलियन यूनिट बढ़ी बिजली की खपत, 132 ट्रांसफाॅर्मर हुए क्षतिग्रस्त

Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 32 million units in May, 132 transformers were damaged.
जिले में भीषण गर्मी के कारण मई में बिजली की खपत में करीब 32 मिलियन यूनिट का इजाफा हुआ था। हाईटेंशन लाइनों पर लोड बढ़ने और आंधी के कारण एक से 31 मई के बीच जिलेभर में 10 से लेकर 63 केवीए क्षमता के 132 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि 875 बिजली के खंभे भी टूट गए।
विज्ञापन

चिलबिला स्थित कार्यशाला में इन दिनों खराब ट्रांसफाॅर्मर की भरमार है। कार्यशाला के स्टाॅक में रखे ट्रांसफाॅर्मरों की संख्या 105 से घट 25 के करीब पहुंच गई है। जबकि क्षतिग्रस्त हुए 25 से अधिक ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत होनी बाकी है। बिजली निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में पंजीकृत उपभोक्ताओं की संख्या 5.91 लाख है।
विज्ञापन

अप्रैल में जिले में कुल बिजली की खपत 125 मिलियन यूनिट थी। वहीं, मई में बिजली खपत 157 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। कुंडा व लालगंज तहसील में मई के दौरान आई आंधी के कारण सैकड़ों ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए। इन क्षेत्रों में कार्यशाला से बदलकर दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। वहीं, विभागीय सूत्रों के अनुसार मई में करीब 250 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 ट्रांसफाॅर्मरों की मौके पर कराई गई मरम्मत
आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए करीब 100 ट्रांसफाॅर्मरों की मौके पर मरम्मत कराई गई। बिजलीकर्मियों ने 100, 250 और 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों की मौके पर मरम्मत की।

मई में भीषण गर्मी के कारण जिले में बिजली खपत 32 मिलियन यूनिट बढ़ी है। सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए। जिन्हें कार्यशाला लाकर दुरुस्त कराया जा रहा है।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
एक नजर में आंकड़े
-जिले में कुल पंजीकृत उपभोक्ता-5.91 लाख
-अप्रैल माह में कुल बिजली खपत-125 मिलियन यूनिट
-मई माह में कुल बिजली खपत-157 मिलियन यूनिट
-मई में क्षतिग्रस्त हुए कुल ट्रांसफाॅर्मर-132
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed