फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   electric poll

25 गांवों में बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
electric poll
other
स्थानीय पावर हाउस की लाइन पर बारिश और तेज हवाओं का कहर जमकर बरपा। अलग-अलग स्थानों पर आठ पोल टूटकर जमींदोज हो गए। लाइन ध्वस्त होने से कस्बा समेत 25 गांवों में 48 घंटे से ब्लैक आउट है। बिजली न मिलने से संबंधित उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। जिम्मेदार हैं कि तीसरे दिन भी लाइन में आई खराबी को ठीक नहीं करा सके। इससे इलाके के उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन


सराय अकिल पॉवर हाउस के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश परेशानी का सबब बन गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से कई पेड़ जमींदोज हो गए। पेड़ की डालें अलग-अलग स्थानों पर विद्युत लाइन पर गिरीं तो तारें और विद्युत पोल भी टूटकर गिर गए। इससे कस्बे के कुछ मोहल्लों समेत मंझनपुर फीडर के म्योहर, म्योहरिया, खरसेन का पूरा, बटबंधुरी, रानीपुर, शुकुवारा समेत 25 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इन गांवों में शुक्रवार की रात से रविवार की दोपहर तक आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। बिजली न मिलने से लोगों का हाल बेहाल है। बारिश के दौरान लोग बिजली न मिलने से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। उधर पोल न मिलने से जिम्मेदारों ने बिजली आपूर्ति शुरू कराने से हाथ खड़े कर लिए है। ऐसे में पोल मिलने के बाद ही ठप आपूर्ति बहाल किए जाने की उम्मीद है। बत्ती गुल होने से लोगों को पेयजल के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed