{"_id":"57c1d0554f1c1baf1cd4f94b","slug":"electric-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
other
दोआबा के 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का करोड़ाें रुपया बकाया है। चार्ज लेने के बाद इस पर एक्सईएन की नजर पड़ी तो वह दंग रह गए। वसूली को लेकर उन्होंने एसडीओ और जेई पर दबाव बनाना शुरू किया। एक्सईएन के तल्ख तेवर देख मैदान में उतरी बिजली विभाग की टीम ने सप्ताह भर में जिले के सरकारी कार्यालयों, निजी घरेलू और नलकूप उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा। अब तक विद्युत टीम ने पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं का बकाए पर कनेक्शन काटते हुए कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। लगभग पचास लाख की वसूली कराई गई।
एक्सईएन प्रभाकर पांडेय डिवीजन कार्यालय से लेकर जिले के सब डिवीजनों और वसूली की चरमराई व्यवस्था को ठीक करने में जुट गए हैं। पहली प्राथमिकता उन्होंने उपभोक्ताओं पर करोड़ाें रुपये के बकाए को दिया। राजस्व की वसूली को लेकर उनके निर्देश पर जिले भर में सप्ताह भर से अभियान चल रहा है। इसके तहत अब तक तीनो एसडीओ और उपकेंद्र के जेई की टीम अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाएदारों का कनेक्शन काट रही है।
इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने काटे गए कनेक्शन को बकाया जमा कराए बगैर जोड़ लिया है उनके खिलाफ एफआईआर भी कराई जा रही है। अभियान की शुरुआत बिजली विभाग की टीम ने विकास भवन, बीएसए, सीडीओ आवास परिसर से कराई। अफसरों के कार्यालयों और कर्मचारी आवास की बत्ती गुल होने के बाद जिले भर के बकाएदारों से वसूली करने टीम कूद पड़ी। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय की माने तो विभाग की टीम ने अब तक दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी, इतने ही उपभोक्ताओं के विरुद्ध 138 बी की कार्रवाई करते हुए पांच सौ से अधिक कनेक्शन विच्छेदित किया। इसका नतीजा सामने यह है कि सप्ताह भर में लगभग पचास लाख के राजस्व की ताबड़तोड़ वसूली हुई है।
विज्ञापन
जारी रहेगा अभियान
जिले में बिजली विभाग के बकाएदारों की लंबी लिस्ट है। इसमें पांच हजार से अधिक धनराशि वाले 70 फीसदी बकाएदार हैं। इनके खिलाफ आरसी जारी कराई जा रही है। छह सौ से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ बकाया वसूली की आरसी जारी हो गई है। वसूली और कनेक्शन काटे जाने का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उपभोक्ताओं पर बकाया चली आ रही 80 फीसदी धनराशि वसूल नहीं हो जाती।
कौशाम्बी में विद्युत बिल के बकाया की वसूली का हाल बेहाल है। कनेक्शन आवंटन और बिलों में गड़बड़ी का मामला भी गंभीर है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
प्रभाकर पांडेय, एक्सईएन विद्युत