{"_id":"60897cf18ebc3ed703064849","slug":"election-postponed-in-thulgula-village-female-candidate-for-prime-post-dies-kaushambi-news-ald304995753","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुलगुला गांव में प्रधान पद की महिला उम्मीदवार का निधन, चुनाव टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुलगुला गांव में प्रधान पद की महिला उम्मीदवार का निधन, चुनाव टला
विज्ञापन
कड़ा ब्लॉक के थुलगुला गांव में प्रधान पद की महिला उम्मीदवार का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रधान प्रत्याशी की मौत से प्रशासन ने गांव में चुनाव स्थगित कर दिया है।
थुलगुला ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी रेखा देवी (45) कई दिनाें से बीमार चल रही थीं। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान रेखा देवी की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक ऑक्सीजन लेबल गिरने के कारण प्रधान प्रत्याशी की मौत हुई है।
रेखा देवी के पति रामचंद्र पटेल ने एसडीएम सिराथूू प्रखर उत्तम को प्रार्थना पत्र देकर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि एआरओ को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर केवल प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी। बाकी सभी पदों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कोहराम
कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर नवावां गांव निवासी कालिया की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कालिया की मौत बीमारी से हुई है। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।