{"_id":"589a12bd4f1c1b7e0b379198","slug":"election-commision-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने मांगी गुंडा एक्ट व गैंगस्टरों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने मांगी गुंडा एक्ट व गैंगस्टरों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐन वक्त आयोग ने गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के आरोपियों की सूची मांग ली है। फरमान जारी होते ही अफसरों ने थानेदारों को निर्देश जारी कर दिया है कि वह इसकी जानकारी जल्द से जल्द मेल पर उपलब्ध कराएं। इसके अलावा संबंधित आरोपियों के ग्राम प्रधानों का भी नाम व मोबाइल नंबर मांगा गया है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। नौ फरवरी को होने वाली बैठक में अधिकारी यह ब्योरा पेश करेंगे।
23 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग दिनोदिन सख्त होता जा रहा है। निर्वाचन वाले दिन जिले के अपराधी चुनाव को प्रभावित न करें इसके लिए उनकी विस्तृत रिपोर्ट थानेदारों से मांगी गई है। आयोग के निर्देश पर मंगलवार को जिले के 12 थानों के थानेदारों से एक अक्तूबर से अब तक गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की हुई कार्रवाई के आरोपियों के नाम, पता और मोबाइल नंबर शाम तक मेल से भेजने का निर्देश जारी किया गया है।
इसके अलावा आरोपियों के गांव के प्रधान का नाम व मोबाइल नंबर भी मांगा गया है। माना जा रहा है कि गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के आरोपितों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए आयोग नए निर्णय लेने की तैयारी कर रहा है। नौ फरवरी को लखनऊ में होने वाली बैठक में आयोग डीएम और एसपी से यह ब्योरा तलब करेगा।