फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly woman dies due to corona infection, only one person found positive in 2018 suspects investigation

कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत, 2018 संदिग्धों की जांच में सिर्फ एक व्यक्ति मिला पॉजिटिव

Wed, 19 May 2021 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to corona infection, only one person found positive in 2018 suspects investigation
मंझनपुर। दोआबा में संक्रमण की रफ्तार तेजी से घट रही है। लेकिन संक्रमण से मौतों का सलिसिला अब भी जारी है। मंगलवार को भी एक बुजुर्ग महिला की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दूसरी लहर में पहली बार दिनभर में सिर्फ एक नया पॉजिटिव केस मिला।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की कोविड पीड़ित 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना एल-2 अस्पताल में भर्ती थीं। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए शिविरों में जिलेभर के 2018 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से केवल एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि दूसरी लहर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संदिग्धों की जांच में सिर्फ एक व्यक्ति संक्रमित मिला। अच्छी बात ये भी रही कि बीते 24 घंटे में 21 मरीज ठीक हो गए। इसी वजह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 128 रह गई। इनमें से 102 संक्रमित होमआइसोलेट हैं। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 26 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed