फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly man strangled to death in land dispute

Kaushambi News: जमीन के विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Tue, 24 Jun 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly man strangled to death in land dispute
मृतक प्रेमचंद यादव की फाइल फोटो-संवाद
मंझनपुर कोतवाली के राघवपुर में खलिहान की भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राघवपुर गांव के विजय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता प्रेमचंद यादव (63)खेती-किसानी करते थे। सोमवार की सुबह आठ बजे खेत के बगल में स्थित खलिहान की भूमि पर कब्जा करने को लेकर परिवार के एक व्यक्ति ने लगा पेड़ उखड़ कर फेंक दिया। जिसका विरोध करने पर प्रेमचंद से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन

विजय के मुताबिक इस दौरान विपक्षी ने उनके पिता प्रेमचंद्र को ईंट की नाली में पटक दिया और गला दबाकर मार डाला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हत्यारा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुजुर्ग की मौत पर घर में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे विजय की तहरीर पर कल्याण यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बुजुर्ग की मौत के बाद हटा खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा
तहसील के राघवपुर गांव में राजस्व विभाग की लापरवाही में प्रेमचंद की जान चली गई। गांव स्थित सरकारी भूमि में दर्जनों लोगों का अवैध कब्जा है। ऐसे में कई बार ग्रामीणों द्वारा ग्राम शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।जिसके चलते सोमवार को प्रेमचंद व उसके पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था। हालांकि बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने आननफानन में खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कवायद शुरू कर कार्रवाई की। ग्रामीण प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
सिराथू तहसील के राघवपुर गांव में गाटा संख्या 323 चार बीघा भूमि राजस्व अभिलेख में खलिहान के नाम पर दर्ज है। जिस पर गांव के दर्जनों लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया है । ग्राम प्रधान धरमराज ने बताया सरकारी भूमि पर कब्जा करने को लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसी भूमि पर प्रेमचंद यादव व पट्टीदार कल्याण यादव का भी कब्जा था।

दो दिन पहले प्रेमचंद ने विवादित भूमि पर एक आम पौधा लगा दिया था। इसका विरोध करते हुए कल्यान यादव ने सोमवार की सुबह उखाड़ कर फेंक दिया इसी बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और कल्यान में प्रेमचंद को पटक कर मार डाला। बुजुर्ग की मौत के बाद तहसील प्रशासन गांव पहुंचा और कल्यान की भूमि की पैमाइश कर कब्जा हटाने की कवायद शुरू कर दी है।

मृतक प्रेमचंद यादव की फाइल फोटो-संवाद

मृतक प्रेमचंद यादव की फाइल फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed