फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   education news from manjhanpur

पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

Fri, 01 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
education news from manjhanpur
काला दिवस मनाते हुए बीएसए कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
शासन द्वारा बंद की गई पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय के सामने हुंकार भरने के बाद अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी अध्यापक संघ ने पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई छेड़ रखी है। शुक्रवार को संगठन से जुड़े शिक्षकों ने पेंशन व्यवस्था बंद किए जाने को लेकर काला दिवस मनाया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंझनपुर के सामने प्रदर्शन करते हुए अध्यापकों ने बीएसए की गैर मौजूदगी में एबीएसए मंझनपुर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। अध्यापकों ने कहा कि अप्रैल 2005 से पेंशन बंद कर दी गई है। इससे जीवनभर अध्यापन का कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिंदगी के आखिरी पड़ाव में आर्थिकतंगी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह सरकार की नीति अध्यापकों के जीवन को कष्टमय बनाने वाली है। इसका हर हाल में विरोध किया जाएगा। अध्यापकों ने हुंकार भरी कि जब तक उनकी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं की जाती, यह संघर्ष चलता रहेगा। इस मौके पर अजय पांडेय, राजेश त्रिपाठी, श्रीकांत, राजीव गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अलक्षेंद्र नारायण शुक्ल, कृष्णदेव स्वर्णकार, पंकज सिंह, गनेश प्रसाद समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed