{"_id":"6776e48e548c913448002fe4","slug":"echoing-laughter-13-families-got-priceless-gift-on-new-year-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-120489-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गूंजी किलकारियां, नए साल पर 13 परिवारों को मिला अनमोल तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गूंजी किलकारियां, नए साल पर 13 परिवारों को मिला अनमोल तोहफा
Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित पीएचसी प्रशव के बाद वार्ड में भर्ती प्रशुता उर्मिला देवी के साथ खड़ी महिला स्वास
नए साल के पहले दिन 13 घरों में नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने से खुशियां दोगुनी हो गईं। मेडिकल कॉलेज व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में 13 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें आठ बेटे और पांच बेटियां शामिल हैं। नवजात के माता-पिता और परिवार के लोग इससे खुश हैं।
नया साल शुरु होते ही 31 दिसंबर की रात 12 बजे से ही मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में नवजात शिशु की किलकारी गूंजने लगी। जिसमें आठ परिवारों को दोहरी खुशी मिली। वहीं माता-पिता बने लोगों के चेहरे भी खिले रहे। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में बिसारा की रहने वाली जलसा ने बेटे को जन्म दिया। पश्चिमशरीरा की रहने वाली निरूपमा और सिराथू कस्बे की रहने वाली पूनम देवी ने भी बेटे को जन्म दिया।
वहीं सिराथू कस्बे की रहने सोनी देवी ने बेटी को जन्म दिया। इसी तरह प्रतापगढ़ की मीना पाठक ने भी बेटी को जन्म दिया। सिराथू की रहने वाली मंतशा बानो ने बेटी को जन्म दिया। इसी तरह मंझनपुर पीएचसी में पांच महिलाओं का प्रसव कराया गया। जिसमें तीन बेटे और दो बेटियों ने जन्म लिया।
विज्ञापन
भैला की रहने वाली गीता देवी, जलालपुर की रहने वाली सुशीला देवी ने बेटी को जन्म दिया। इसी तरह फतेहपुर के फुलादा गांव की रहने वाली शालिनी देवी ने भी बेटी को जन्म दिया। बालकमऊ की रहने वाली उर्मिला देवी और अमीना का पुरवा गांव की रहने वाली आरती देवी ने बेटे को जन्म दिया। नए साल के मौके पर जन्मे बच्चों के परिजनों ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए अस्पताल में भी लोगों को मिठाई खिलाई।
-- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से जन्मे बच्चे
- बहुत से लोग बच्चे का जन्म किसी ऐसे दिन चाहते हैं, जो खास हो। इसलिए कई लोगों ने साल के पहले दिन भी ऑपरेशन से बच्चे की पैदाइश कराई। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में दो बच्चों ने ऑपरेशन से जन्म लिया। इसमें मंझनपुर कस्बे की शिमला देवी का ऑपरेशन डॉ. रेखा यादव ने किया। शिमला के परिजनों ने बेटी होने खुशी जताई, बोले-साल के पहले दिन घर में लक्ष्मी आई है। इसी तरह भरवारी के अंसवा की रहने वाली कोमल देवी का ऑपरेशन डॉ. वर्षा केसरी ने किया। कोमल ने बेटे को जन्म दियातोपरिजनों ने डॉ. की टीम को बधाई दी।