फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   E-rickshaw rider dies due to uncontrollable vehicle collision, driver critical

बेकाबू वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत, चालक गंभीर

Tue, 21 Jun 2022 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider dies due to uncontrollable vehicle collision, driver critical
सदर कोतवाली के टेवां के समीप सोमवार सुबह चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक यात्री की मौत हो गई। घटना में दिव्यांग रिक्शा चालक को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के छोगरियन का पुरवा निवासी शिवबाबू ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को वह मंझनपुर से सवारी लेकर सरसवां की तरफ जा रहा था। जैसे ही शिवबाबू एसबीआई टेवां के समीप पहुंचा तभी पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा पलट गया और चालक शिवबाबू सहित रिक्शा में बैठे उदिहिन बुजुर्ग निवासी लल्लू लोधी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने लल्लू को मृत घोषित कर दिया। शिवबाबू की हालत नाजुक बनी हुई है। टेवां चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने लल्लू के घरवालों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed