{"_id":"6536cf6c8db35a12460612e4","slug":"durga-idols-will-depart-today-with-musical-instruments-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-4484-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गाजे-बाजे के साथ आज विदा होंगी दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गाजे-बाजे के साथ आज विदा होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मंगलवार को जिले भर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ विदा होंगी। इसके लिए 250 जगहों पर तालाब की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी थाना प्रभारी इलाके में होने वाले विसर्जन स्थल पर फोर्स के साथ मुस्तैद रहेंगे। रास्ते में यातायात पुलिस के जवान ट्रैफिक व्यवस्था देखेंगे।
जिले में 1021 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए थे। देवी मां का पूजन-अर्चन हुआ। अब इनकी विदाई का समय आ गया है। इसके लिए 250 जगहों पर विसर्जन के इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका परिषद मंझनपुर क्षेत्र में अहिरन का पुरवा मोड़ के पास स्थित बड़ा तारा तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। ईओ अनूप राय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तालाब में बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रकाश का भी इंतजाम किया गया है। कुछ ऐसी ही व्यवस्थाएं अन्य स्थानों में भी की गई है।
नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालु, किया प्रतिमा का विसर्जन
कल्यानपुर। टेढ़ीमोड़ नवदुर्गा पंडाल में दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित हुई थी। नौ दिन भक्तों ने देवी मां का पूजन-अर्चन किया। नवमी को हवन-पूजन के बाद ढोल और ताशे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु प्रतिमा लेकर निकले। पूरे बस्ती में यात्रा निकाली। इसके बाद तरसौरा में निर्धारित स्थल पर विसर्जन किया। यात्रा के दौरान के श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया। इस मौके पर दिनेश केसरवानी, मान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामकिशन, वीरेंद्र, श्यामबाबू, सचिन केसरवानी, सौरभ, राम जी आदि मौजूद रहे। संवाद