फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   due to rain the electricity supply disturbed

आंधी-पानी में कछुआ के चार दर्जन गांवों रात भर गुल रही बिजली

Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
due to rain the electricity supply disturbed
रविवार की रात आंधी-पानी के कारण कई जगह पेड़ गिरने से कछुआ उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े चार दर्जन गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। सोमवार की सुबह 16 घंटे बाद गड़बड़ी दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। रविवार को एकाएक तेज आंधी के साथ जमकर बरसात होने से क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया। तेज आंधी आने से कई जगह पेड़ बिजली के पोल पर गिर गए। इससे कछुआ विद्युत उपकेद्र से संबंधित सभी सात फीडरों से संबद्ध चार दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति रात आठ बजे के बाद से ठप हो गई।
विज्ञापन

सारी रात बत्ती गुल रहने से प्रभावित गांवों में अंधेरा छाया रहा। जेई राम बहादुर ने बताया कि कई जगह बिजली के तार पर पेड गिर गए थे, जिससे 16 घंटे बिजली आपूर्ति बधित रही। सोमवार की दोपहर लाइन दुरुस्त सप्लाई बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जेई का कहना है कि लाइन पुरानी होने के साथ जर्जर भी हो गई है। इससे फाल्ट जल्दी हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्र होने से रात में काम करना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए दिक्कत अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed