फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to overtaking by a dumper, the bike rider lost control and hit the divider, losing his life.

Kaushambi News: डंपर के ओवरटेक करने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Due to overtaking by a dumper, the bike rider lost control and hit the divider, losing his life.
कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राम वनगमन मार्ग पर डंपर के ओवरटेक करने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराए बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेज गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वॉर्ड-17 खलीलाबाद निवासी श्यामू (25) पुत्र राम मनोहर अपने भाई सियाराम के साथ छितानी के पुरवा में दावत खाने गए थे। रात करीब 9:40 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रोही रेलवे ओवरब्रिज कट के पास रफ्तार डंपर ने ओवरटेक किया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। मौके पर ही श्यामू की मौत हो गई। जबकि भाई सिराराम घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के दौरान पीछे आ रही दूसरी बाइक, जिस पर पड़ोसी हुल्ली, आसना (17) पुत्री शिव भवन और महिमा सवार थीं। अफरातफरी में उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में आसना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले पीएचसी मूरतगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंझनपुर और फिर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य सवारों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक श्यामू पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह मुंबई में मसाला कंपनी में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed