{"_id":"688a7ecd9efac8824e0f4cb6","slug":"drunken-young-man-attacked-his-father-with-hasia-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128532-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नशे में धुत युवक ने पिता पर किया हसिया से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नशे में धुत युवक ने पिता पर किया हसिया से हमला
Thu, 31 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
हसिया के हमले से जख्मी राम भोला। संवाद
एयरपोर्ट कोतवाली के गौसपुर कटहुला का मजरा हरिहरा गांव में नशे में धुत एक युवक ने पिता पर हसिया से वार कर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ पिता की शिकायत पर पुलिस ने फरार बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
हरिहरा निवासी राम भोला ने बताया कि उनका बेटा नशे का लती है। आए दिन वह घर पर आकर झगड़ा किया करता है। बुधवार सुबह वह नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने रामभोला पर हसिया से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने ललकारा तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला।
पीड़ित बुजुर्ग राम भोला ने कोतवाली में शिकायत की। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि जख्मी बुजुर्ग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।