फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Drunken creates ruckus in district hospital, emergency was interrupted for one hour

शराबी ने जिला अस्पताल में किया हंगामा, एक घंटे बाधित रही इमरजेंसी

Sat, 18 Sep 2021 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drunken creates ruckus in district hospital, emergency was interrupted for one hour
Drunken creates ruckus in district hospital, emergency was interrupted for one hour - फोटो : KAUSHAMBI
जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी की तीमारदारी करने आए युवक ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में शराब पीकर जमकर हंगामा किया। नशे में धुत युवक अपनी पत्नी का एक्स-रे लेकर पूरे परिसर में घूम-घूमकर चिकित्सक व गार्डों को गालियां देता रहा। इसे लेकर करीब एक घंटे तक इमरजेंसी का काम प्रभावित रहा। बाद में परिवार के लोग आए और उसे घसीटते हुए कैंपस से बाहर ले गए।
विज्ञापन

गोबरसहाई गांव की अनीता को पिछले दिनों कॉपर टी लगाई गई थी। कुछ दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार को उसका पति इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। अस्पताल में एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे में कॉपर-टी के धागे दिखे। इसके बाद अनीता का पति उसे वार्ड में छोड़कर शराब पीने चला गया।
विज्ञापन

वहां से छककर शराब पीने के बाद अस्पताल आया और चिकित्सकों को गालियां देने लगा। एक्स-रे में दिख रहे धागे को वह बता रहा था कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान औजार उसकी पत्नी के पेट में छोड़ दिया है। वह मरीजों के तीमारदारों को एक्स-रे दिखाता और गालियां देता। इस बीच अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने उसे रोकना चाहा तो वह उनसे भी भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कभी प्रधानमंत्री, तो कभी मुखमंत्री को फोन लगाने की बात कर रहा था। इसी झटके में उसने अपने घर फोन लगा दिया और उन्हें अफसर जानकर सारी बात बता डाली। इसके बाद परिवार के लोग आए और जबरन घसीटते हुए अपने साथ ले गए। इसे लेकर अस्पताल में करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed